Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- गुजरात की लगातार तीसरी जीत:पंजाब ने सीजन में दूसरा मैच गंवाया; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट

    23 hours ago

    2

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। इस हार के बावजूद पंजाब टेबल के टॉप पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। गुजरात ने 164 रन का टारगेट 19.5 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। वॉशिंगटन सुंदर ने मार्कस स्टोयनिस की बॉल पर छक्का मारकर जीत दिलाई। मैच का स्कोरबोर्ड साई सुदर्शन ने फिफ्टी लगाई, बटलर के साथ साझेदारी की रन चेज में गुजरात ने 16 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (5 रन) का विकेट गंवा दिया था। उन्हें अर्शदीप सिंह ने कैच कराया। यहां से साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर स्कोर 69 रन तक पहुंचाया। फिर निशांत सिंधु के साथ मिलकर टीम को 100 पार पहुंचा दिया। जब सुदर्शन आउट हुए तब तक टीम 124 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी। बाकी का काम वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने पूरा कर दिया। शेडगे की फिफ्टी बेकार पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने टीम ने 47 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से सूर्यांश शेडगे ने मार्कस स्टोयनिस के साथ 44 बॉल पर 79 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 100 पार पहुंचाया। शेडगे ने 29 बॉल पर 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि स्टोयनिस 40 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके गुजरात की ओर से जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथर। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, कुलवंत खेजरोलिया। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट ऑप्शंस: विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, मुशीर खान, मिचेल ओवन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में धार्मिक कार्यक्रमों में तालीम-संस्कार पर जोर:जलसा और दर्स-ए-कुरआन में सूरह फील पर हुई चर्चा
    Next Article
    अनुष्का बनीं इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान:इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैच खेलेंगी, सीनियर्स वनडे ट्रॉफी जिता चुकीं; बोलीं- बेस्ट देने की कोशिश करूंगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment