Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indonesia के Bogor में अवैध सोने की खदान में पानी भरा, 3 श्रमिकों के शव बरामद

    5 minutes from now

    1

    0

    इंडोनेशिया में सोने की एक अवैध खदान में एक दिन से अधिक समय पहले आई बाढ़ के बाद बचावकर्मियों को बुधवार को तीन शव मिले हैं और 23 अन्य खनिकों की तलाश जारी है जिनके वहां फंसे होने की आशंका है। पश्चिम जावा प्रांत के बोगोर जिले में खनन क्षेत्र में सोमवार को भारी बारिश के कारण सिसेरेह नदी का पानी खदान के सुरंगनुमा हिस्से में घुस गया। उस समय खनिक सोने के कण निकालने के लिए खुदाई कर रहे थे।पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस खदान की गहराई करीब 100 मीटर (330 फुट) बताई गई है। यह राजधानी जकार्ता के दक्षिण में स्थित है। पश्चिम जावा पुलिस प्रवक्ता हेंद्र रोचमावन ने कहा कि खदान में बाढ़ का पानी घुसने से पहले 11 खनिक बाहर निकल गए।स्थानीय खनिकों और निवासियों ने शुरू में पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। अधिकारियों को तत्काल इसलिए सूचित नहीं किया गया क्योंकि खनिक अवैध तरीके से खनन कर रहे थे। बोगोर आपदा रोधी एजेंसी के आपात सेवा प्रमुख एम आदम हमदानी ने कहा, ‘‘समस्या यह थी कि किसी ने इसकी सूचना नहीं दी और कोई इसकी जानकारी नहीं देना चाहता था क्योंकि गतिविधि अवैध थी।’’ रोचमावन ने कहा कि पुलिस को बाढ़ आने के करीब 16 घंटे बाद सबसे पहले खनिकों के फंसे होने की खबर मिली।स्थानीय अधिकारियों, दमकलकर्मियों और अन्य एजेंसियों के प्रारंभिक आकलन के बाद, सरकारी खनन कंपनी पीटी अंतम ने बुधवार आधी रात के ठीक बाद जकार्ता खोज एवं बचाव एजेंसी को एक औपचारिक रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। जकार्ता खोज एवं बचाव एजेंसी की प्रमुख देसियाना कार्तिका बहारी ने एक बयान में कहा, ‘‘खदान के भीतर पानी का स्तर अभी कम नहीं हुआ है और इसे निकालने में काफी समय लगने की आशंका है।’’ उन्होंने कहा कि खदान की गहराई, अंदर जाने का संकरा रास्ता और रोशनी की सीमित व्यवस्था ऐसे कारक हैं, जिन्हें बचाव अभियान की रणनीति तय करते समय ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि बचावकर्मी सुरक्षित तरीके से काम कर सकें। खदान में से पहले मृतक का शव दोपहर के बाद मिला।जिसके बाद दो अन्य शव करीब एक घंटे बाद मिले। तीनों 30 से 40 मीटर की गहराई में मृत मिले थे। उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।इंडोनेशिया में अनौपचारिक रूप से खनन का काम आम है। इससे हजारों लोगों को आजीविका मिलती है, लेकिन इस काम में गंभीर रूप से घायल होने या जान गंवाने का खतरा बना रहता है। भूस्खलन, बाढ़ और सुरंगों का ढहना खनिकों के सामने मौजूद कुछ प्रमुख खतरे हैं।सोने के अयस्क के प्रसंस्करण में पारे और साइनाइड जैसे अत्यधिक जहरीले रसायनों का इस्तेमाल होता है। इस काम में लगे श्रमिक अक्सर बहुत कम या बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    London जाने से रोके गए CJP के Sourav Das, MEA ने Passport नोटिस पर दी सफाई
    Next Article
    Instagram Algorithm का ये सीक्रेट जान लें, सही समय पर पोस्ट करके बढ़ाएं फॉलोअर्स

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment