Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान का बड़ा ऐलान- Hormuz Strait सभी के लिए खुला, बस हमारी नेवी के साथ सहयोग करें

    1 hour from now

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई वार्ता के दौरान चीन द्वारा महत्वपूर्ण जलमार्ग के सैन्यीकरण के खिलाफ अपना रुख कड़ा किए जाने के बाद ईरान ने दर्जनों चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को हमले शुरू किए जाने के बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को बंद कर दिया था। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बृहस्पतिवार को ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड-नौसेना’ के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि बुधवार रात से ईरान ने ईरानी प्रबंधन प्रोटोकॉल के अनुपालन में 30 चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बृहस्पतिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला है, बशर्ते वे जलमार्ग से गुजरने के लिए ईरानी नौसैन्य बलों के साथ सहयोग करें। तेहरान द्वारा चीनी जहाजों को अनुमति दिए जाने की खबरें ऐसे समय आईं जब ट्रंप और शी चिनफिंग इस बात पर सहमत हुए कि ऊर्जा के मुक्त प्रवाह को बनाए रखने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना चाहिए। हालांकि, बीजिंग ने अमेरिकी दावों का समर्थन करते हुए कोई टिप्पणी नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    China में एंट्री के लिए बदला गया मार्को रूबियो का नाम? जानें पूरा मामला
    Next Article
    Xi Jinping ने अमेरिका को कहा 'पतनशील राष्ट्र', Donald Trump ने दिया ऐसा जवाब कि दंग रह गई दुनिया!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment