Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIMT Convocation में उपराष्ट्रपति ने 17 मेधावियों को किया सम्मानित:3 हजार से ज़्यादा विद्यार्थियों को मिली डिग्री ,उपराष्ट्रपति ने संस्कार, स्टार्टअप और राष्ट्र सेवा पर दिया जोर

    15 hours ago

    1

    0

    IIMT विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में करीब चार हजार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मंच से 17 विद्यार्थियों को डिग्री व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। समारोह में कुल 3,687 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां दी गईं, जबकि 203 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला। इसके अलावा 29 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। संस्कार और राष्ट्र सेवा पर दिया जोर दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अपने विचार रखे। उन्होंने विश्वविद्यालय को NAAC ‘A’ ग्रेड मिलने पर बधाई दी और विद्यार्थियों को माता-पिता व गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को राष्ट्र सेवा से जोड़ते हुए नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कुलाधिपति ने दिलाई शपथ, मंत्री ने शिक्षा का महत्व बताया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलाई। वहीं प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जैसे पौधों के लिए पानी जरूरी है, वैसे ही जीवन के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। मानद उपाधि से किया सम्मानित समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती और डॉ. हरी सिंह रावत को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें NPTEL से मिले सम्मान और Google के साथ हुए करार का उल्लेख किया गया। दीक्षांत समारोह में छात्रों छात्रा ने कहा कि यह दिन उनकी मेहनत का परिणाम है, जिसमें परिवार, शिक्षक और दोस्तों का बड़ा योगदान रहा। जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की छात्रा पूर्णिमा ने बताया कि मास्टर्स पूरा करने के बाद अब पीएचडी करने का लक्ष्य है। वहीं सोनल ने कहा की वो पहले से एंकर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत है, उन्होंने कहा कि अब करियर में और आगे बढ़ना ही उनका लक्ष्य है। बी.कॉम की अंजलि ने कहा की टीचर्स का उनकी इस कॉलेज की जर्नी में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छात्रों ने जूनियर्स को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन का आनंद भी लें, तनाव से दूर रहकर मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में महिला को घर में अकेले पा कर दबोचा:दुष्कर्म की कोशिश की, आरोपी फरार, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
    Next Article
    हापुड़ में दिव्यांगजन विवाह योजना के आवेदन शुरू:35 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, आवेदक भारत का नागरिक हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment