Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में महिला को घर में अकेले पा कर दबोचा:दुष्कर्म की कोशिश की, आरोपी फरार, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप लगाए है। महिला ने बताया- मैं घर में अकेली थी, और अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान आरोपी सुरेन्द्र मेरे घर में घुस आया। इसके बाद उसने मुझे पीछे से पकड़ लिया। ये सब देख में झटपटा कर खड़ी हो गई। मेरे मना करने के बावजूद भी उसने मुझे चारपायी पर गिरा लिया। मेरा मुंह बंद कर मुझे दबोच लिया। इसके बाद मेरे साथ छेड़छाड़ करते हुए उसने कई जगह गलत हाथ मारा। उसने मरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है, और न्याय की गुहार लगाई है। मामला थाना जगदीशपूरा का है। पूरा मामला पढ़िए.... थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सुभाष नगर में घर में अकेली सो रही महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त नगर जोन को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया- मैं गली नं-1 सुभाष नगर, अलबतिया रोड पर रहती हुं। 23 मार्च 2026 की रात करीब 1:22 बजे वह घर में अकेली थी। परिजन गंगा स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान पड़ोसी सुरेन्द्र पुत्र नारायण सिंह छत के रास्ते सीढ़ी से उतरकर घर में घुस आया। मुंह दबाकर की गलत हरकत की कोशिश आरोप है कि सुरेन्द्र ने चारपाई पर सो रही नीता को बदनीयती से दबोच लिया और मुंह बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने पर पड़ोसी जमा हो गए। लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल की। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकला। धमकी देने का आरोप पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। उसके हौसले बुलंद हैं और वह कोई भी घटना कर सकता है। पीड़िता ने बताया कि वह अस्पताल में काम करती है। घटना के करीब एक महीने बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। बेटी के साथ कभी भी कोई भी घटना घट सकती है। आरोपी पर जल्द कार्रवाई करे। बेटी डरी हुई है, और सहमी हुई है। उसने अपने को कमरे में कैद कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ बीएसए के निरीक्षण में लगातार मिल रही है खामियां:कहीं बच्चे कम तो कहीं शिक्षक मिल रहे हैं नदारत, लगातार निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधर रही व्यवस्था
    Next Article
    IIMT Convocation में उपराष्ट्रपति ने 17 मेधावियों को किया सम्मानित:3 हजार से ज़्यादा विद्यार्थियों को मिली डिग्री ,उपराष्ट्रपति ने संस्कार, स्टार्टअप और राष्ट्र सेवा पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment