Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से 5 विकेट दूर:न्यूजीलैंड को 199 रन की जरूरत; बारिश की वजह से तीसरे दिन स्टंप्स हुआ

    11 hours ago

    1

    0

    लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। बारिश की वजह से दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 55 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 199 रन और बनाने हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 5 विकेट चाहिए। डेवोन कॉन्वे 19 और टॉम ब्लंडेल 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिरे 254 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी लड़खड़ा गई। कप्तान टॉम लैथम खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि केन विलियमसन 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रचिन रवींद्र (8) और डेरिल मिचेल (0) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। दिन के खेल में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। गस एटकिंसन और ओली रॉबिन्सन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोश टंग को 1 सफलता मिली। इंग्लैंड ने 254 रन का टारगेट दिया इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में 27 रन की बढ़त के दम पर मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का टारगेट रखा। इंग्लैंड के लिए एमिलियो गे ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने 39 और ओली रॉबिन्सन ने 29 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने 70 रन देकर 6 विकेट झटके। विलियम ओ' रूक ने 2 और काइल जैमीसन और मैट हेनरी ने 1-1 विकेट लिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 रन बनाए पहले टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने 5 और नाथन स्मिथ ने 3 विकेट लिए। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 113 रन पर सिमट गई। टीम ने 12 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन फिलिप्स ने 34 और काइल जैमीसन ने नाबाद 38 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट लिए, जबकि जोश टंग ने 3 और गस एटकिंसन ने 2 विकेट झटके। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने तीसरा अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीता:जापान को 4-1 से हराया; आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक; महिला टीम को ब्रॉन्ज मिला भारत ने तीसरी बार अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीत लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया। इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में टाइटल अपने नाम किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेस्टइंडीज-श्रीलंका दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द:टॉस के बाद एक भी बॉल नहीं डली, सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई
    Next Article
    गिल सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान:धोनी और किरमानी के क्लब में पंत शामिल, राहुल तीसरी बार 100 रन पर आउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment