Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान:धोनी और किरमानी के क्लब में पंत शामिल, राहुल तीसरी बार 100 रन पर आउट

    16 hours ago

    2

    0

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए। न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को कई मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान केएल राहुल ने शतक लगाए। गिल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। विकेटकीपर ऋषभ पंत 50 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने। वे एम एस धोनी और सैयद किरमानी के क्लब में शामिल हुए। राहुल अपने टेस्ट करियर में तीसरी बार 100 रन पर आउट हुए। पहले दिन के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. गिल ने 15 पारी में बतौर कप्तान हजार रन बनाए गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए। वे सबसे तेज ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। सुनील गावस्कर ने 14 पारी में हजार रन का आंकड़ा पार किया था। गिल ने 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। 2. पंत 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर पंत अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बने। उनसे पहले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) यह कारनामा कर चुके हैं। 3. गिल का बतौर कप्तान छठा टेस्ट शतक गिल ने बतौर कप्तान छठा टेस्ट शतक लगाया। वे अब सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली 20 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. राहुल का बतौर ओपनर 11वां शतक राहुल ने बतौर ओपनर अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। वे भारत के लिए ओपनर्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। सुनील गावस्कर (33 शतक) पहले, वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) दूसरे और मुरली विजय (10 शतक) तीसरे स्थान पर हैं। 5. राहुल तीसरी बार 100 रन पर आउट राहुल 100 रन पर आउट हुए। वे अपने टेस्ट करियर में अब तक 3 बार 100 रन पर आउट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बार 100 के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के लेन हटन हैं, जो 4 बार आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्रीम वुड 3 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। टॉप-4 मोमेंट्स… 1. राहुल को जीवनदान मिला भारतीय पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। जियाउर रहमान शरीफी की पहली गेंद पर राहुल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अफगानिस्तान की कैच की अपील को अंपायर ने खारिज कर दिया। टीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में अल्ट्रा एज में दिखा कि 16 रन बनाकर खेल रहे राहुल आउट थे। 2. सुदर्शन का कैच छूटा 19वें ओवर में साई सुदर्शन को 20 रन पर जीवनदान मिला। खरोटे ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। सुदर्शन ने आखिरी समय डिफेंड किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप पर गई। वहां रहमानुल्लाह गुरबाज ने कैच ड्रॉप कर दिया। 3. अब्दुल मलिक ने लगातार 2 नो-बॉल डाली 66वें ओवर में अब्दुल मलिक ने लगातार दो नो-बॉल डाली। ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत के खिलाफ कैच-बिहाइंड की अपील हुई, लेकिन बल्ले का कोई हिस्सा नहीं लगा। ये गेंद नो-बॉल निकली। इसकी अगली गेंद पर मलिक ने फिर से नो-बॉल डाली। 4. पंत ने एक ओवर में 3 छक्के जड़े पंत ने एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े। 68वें ओवर में अफगान स्पिनर अब्दुल मलिक की पहली गेंद पर पंत ने क्रीज से आगे बढ़कर सीधा छक्का लगाया। चौथी गेंद फुल टॉस थी, जिसे पंत ने बाउंड्री के पार भेज दिया। इसकी अगली गेंद पर पंत ने बैकफुट पर जाकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से पुल करते हुए ओवर का तीसरा छक्का जड़ा। ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए:राहुल-गिल के शतक, सुदर्शन-पंत की हाफ सेंचुरी; सलीम को 2 विकेट भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 368 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से 5 विकेट दूर:न्यूजीलैंड को 199 रन की जरूरत; बारिश की वजह से तीसरे दिन स्टंप्स हुआ
    Next Article
    भारत ने तीसरा अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीता:जापान को 4-1 से हराया; आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक; महिला टीम को ब्रॉन्ज मिला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment