Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडोनेशिया के डे-केयर सेंटर की प्रिंसिपल को 5 साल जेल:53 बच्चों से मारपीट और बुरे बर्ताव में दोषी; कपड़े से हाथ-पैर बांधकर रखते थे

    1 day ago

    2

    0

    इंडोनेशिया के योग्याकार्ता शहर के एक डे-केयर सेंटर में 53 बच्चों के साथ मारपीट और बुरे बर्ताव के मामले में प्रिंसिपल को 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। लिटिल अरेशा सेंटर के कर्मचारी बच्चों के हाथ-पैर कपड़े से बांधकर रखते थे। अप्रैल में सामने आए CCTV फुटेज में बच्चे सिर्फ डायपर पहने फर्श पर पड़े दिखे थे। पुलिस के मुताबिक, सेंटर में मौजूद 103 बच्चों में से 53 के साथ बुरा बर्ताव हुआ था। सेंटर की पूर्व प्रिंसिपल अनीता पालुपी इंदाहसारी को गुरुवार, 19 नवंबर को अदालत ने दोषी ठहराया। जज सुनारयांतो ने कहा कि अनीता ने बच्चों की देखभाल में लापरवाही की, बिना अनुमति सेंटर चलाया और बच्चों पर हो रही हिंसा को नहीं रोका। अदालत ने अनीता पर 51 करोड़ इंडोनेशियाई रुपिया का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उनकी संपत्ति जब्त कर नीलाम की जाएगी। वकीलों ने 10 साल जेल मांगी थी, परिवार बोले- सजा कम है सरकारी वकीलों ने अनीता के लिए 10 साल जेल की मांग की थी। फैसले से पीड़ित बच्चों के परिवार नाराज हैं। सुनवाई में मौजूद एक बच्चे की मां त्रि सुसिलावती ने कहा कि बच्चों के साथ जो हुआ, उसके मुकाबले यह सजा बहुत कम है। उन्होंने कहा कि सरकारी वकीलों को इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करनी चाहिए। इस मामले में सेंटर चलाने वाले लिटिल अरेशा फाउंडेशन की प्रमुख दिया कुसुमस्तुति को पहले ही 10 साल जेल की सजा मिल चुकी है। वहीं, सेंटर की 11 महिला कर्मचारियों को अक्टूबर में 2 से 3 साल तक की जेल हुई थी। सरकारी वकीलों ने इन कर्मचारियों के लिए भी 5 साल की सजा मांगी थी। बच्चों को बांधकर रखते थे कर्मचारी, छोटे कमरों में ठूंस देते थे इस मामले का खुलासा अप्रैल में हुआ था। सेंटर के एक पूर्व कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत की थी कि वहां बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। इसी दौरान सेंटर के CCTV फुटेज भी सामने आए। इनमें छोटे बच्चे सिर्फ डायपर पहने फर्श पर लेटे दिखे। उनके हाथ-पैर कपड़ों से बंधे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, सेंटर में करीब 100 बच्चे थे। इनमें से 53 के साथ मारपीट और बुरा बर्ताव किया गया था। जांच में यह भी पता चला कि करीब 20 बच्चों को सिर्फ 3 मीटर लंबे और 3 मीटर चौड़े कमरे में एक साथ रखा जाता था। योग्याकार्ता की पुलिस प्रमुख ईवा गुना पांडिया ने बताया था कि पूछताछ में कर्मचारियों ने बच्चों के हाथ-पैर बांधने की बात मानी थी। उनका कहना था कि बच्चे दूसरे बच्चों को परेशान न करें, इसलिए उन्हें बांधकर रखा जाता था। कर्मचारियों ने यह भी कहा था कि सेंटर में स्टाफ की कमी थी। बच्चों को नहलाने और कपड़े पहनाने के लिए पर्याप्त लोग नहीं थे। मामला सामने आने के बाद सेंटर को बंद कर दिया गया था। घटना के बाद इंडोनेशिया में डे-केयर सेंटरों की जांच शुरू लिटिल अरेशा सेंटर में बच्चों के साथ हुए बर्ताव ने पूरे देश में डे-केयर सेंटरों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद अधिकारियों ने ऐसे केंद्रों की जांच शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशिया में कई डे-केयर सेंटर बिना जरूरी लाइसेंस के चल रहे हैं। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या की:फिर खुद को भी मारी गोली; बच्चा गिड़गिड़ाकर कहता रहा- डैडी मुझे मत मारो अमेरिका के फ्लोरिडा में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म कर दिया। उसने पहले अपने तीन छोटे बच्चों को गोली मारी, फिर पत्नी की हत्या कर दी और आखिर में खुद को भी गोली मार ली। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PoK में पाकिस्तान के खिलाफ जेन-Z ने खोला मोर्चा, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में गूंजे सेना विरोधी नारे
    Next Article
    बांग्लादेशी PM ने हिंसा के लिए हसीना को जिम्मेदार ठहराया:बिना नाम लिए कहा- देश विरोधी अपने आका को खुश करने के लिए साजिश रच रहे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment