Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडी गठबंधन के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की जनाक्रोश रैली:महराजगंज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महाराजगंज में प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने रविवार को जनाक्रोश रैली निकाली। यह रैली नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सहित 'इंडी' गठबंधन के दलों के खिलाफ आयोजित की गई थी। रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही ने किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया और सरकार के समर्थन में तथा विपक्ष के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। रैली जिला पंचायत परिसर से शुरू होकर शहर के सक्सेना तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान "महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में" और "इंडी गठबंधन मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए गए। रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। रैली से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल शुरू से ही महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आती है, तब यही दल विरोध की राजनीति करते हैं, जो उनकी वास्तविक सोच को दर्शाता है। राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं की प्रगति के रास्ते में बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं। रैली में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री बबलू यादव, मधुर सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, चेयरमैन राजेश जायसवाल, प्रमुख सोनी कश्यप, चेयरमैन शकुंतला जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. फरीदा ईरम, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, आकाश श्रीवास्तव और आकाश गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी से ब्लैकमेलिंग, 2 माह से कार्रवाई नहीं:पीड़ित पिता ने शामली पुलिस पर लगाए आरोप, पलायन करने की धमकी दी
    Next Article
    महोबा में किसान ने की आत्महत्या:कबाड़ व्यवसाय में घाटा और खेती की चिंता बनी कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment