Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में किसान ने की आत्महत्या:कबाड़ व्यवसाय में घाटा और खेती की चिंता बनी कारण

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा के खरेला कस्बे में एक किसान ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। 53 वर्षीय तोड़न श्रीवास ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि कबाड़ के व्यवसाय में घाटा और खेती की चिंता उनकी आत्महत्या का कारण बनी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना खरेला कस्बे के जालिब मोहल्ले में हुई। तोड़न श्रीवास के पास ढाई बीघा जमीन थी, जिस पर वे खेती करते थे। जब परिवार के अन्य सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे, तभी तोड़न ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब उनकी पत्नी कपूरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। बार-बार आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया। अंदर तोड़न का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक तोड़न पहले कबाड़ खरीदने और बेचने का व्यवसाय करते थे। इस काम में उन्हें भारी घाटा हुआ, जिसके बाद वे काफी परेशान रहने लगे थे। आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने इस साल खेती पर ध्यान देना शुरू किया था, लेकिन कबाड़ व्यवसाय के घाटे का मानसिक बोझ उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। मृतक के भतीजे पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि तोड़न ऐसा कठोर कदम उठा लेंगे। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के असल कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडी गठबंधन के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की जनाक्रोश रैली:महराजगंज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महाराजगंज में प्रदर्शन
    Next Article
    पीलीभीत में गर्भवती महिला और पति को पीटा:गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment