Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी से ब्लैकमेलिंग, 2 माह से कार्रवाई नहीं:पीड़ित पिता ने शामली पुलिस पर लगाए आरोप, पलायन करने की धमकी दी

    3 hours ago

    1

    0

    शामली में बेटी को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान एक पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह शर्म के कारण शामली से पलायन कर जाएगा। पीड़ित पिता पिछले दो महीने से सदर कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय तक न्याय के लिए चक्कर लगा रहा है। उसका आरोप है कि इतनी शिकायतें करने के बावजूद भी आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह मामला शामली शहर का है, जहां एक व्यक्ति ने संदीप कुमार जैन नामक गाड़ी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि संदीप कुमार जैन उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी संदीप कुमार जैन पर बेटी पर जबरन शादी का दबाव बनाने का भी आरोप है। पीड़ित ने पहले थाना कोतवाली में शिकायत दी थी, लेकिन 15 से 20 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें करीब 2 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि पुलिस जांच की बात कह रही है।वहीं उक्त मामले में आरोपी द्वारा भी पुलिस को शिकायत की गई, जिसके चलते पीड़ित के पुलिस ने बयान भी किये और अब पीड़ित थाना कोतवाली, सिटी शामली और एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है। जबकि पीड़ित का कहना है कि पीड़ित ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी है।और उक्त युवक बेटी के होने वाली ससुराल में भी उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।जिसके चलते आज वह खुद फिर शामली कोतवाली पहुंचा।पीड़ित ने बताया कि कोतवाली से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगाते हुए उक्त मामले में करीब 2 महीने बीत चुके हैं।जिसमें वह खुद 15 से 20 बार आ चुका है लेकिन उस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने उक्त आरोपी द्वारा बदनामी से बचने और लोग लज्जा के चलते अगर न्याय नहीं मिला ।तो फिर जनपद से ही पलायन करना पड़ेगा।वही इस मामले में जांच करने वाले दरोगा राकेश गौतम ने बताया कि उनका बीते दो दिन पहले ट्रांसफर हो चुका है जबकि फोन कर आरोपी को बुलाने का प्रयास किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनकापुर सीट पर विधायक रमापति शास्त्री को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुशीला गौतम, बसपा से राकेश कुमार विमल; कांग्रेस से हनुमान प्रसाद
    Next Article
    इंडी गठबंधन के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की जनाक्रोश रैली:महराजगंज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महाराजगंज में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment