Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हायर एजुकेशन में आधुनिक तकनीक जरूरी:प्रयागराज में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य विवि में किया सुविधाओं का लोकार्पण

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में आधुनिक तकनीक का समावेश आज के समय की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और डेटा सेंटर जैसी सुविधाएं न केवल प्रशासनिक कार्यों को सरल और सुगम बनाती हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल प्रबंधन को भी सुदृढ़ करती हैं। मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल वह प्रयागराज में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान केवल उसके भवनों से नहीं होती, बल्कि वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और शोध सुविधाओं से होती है। आधुनिक प्रयोगशालाएं और डेटा सेंटर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कृषि और फार्मेसी की प्रयोगशालाएं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिससे उनकी विषयगत समझ और कौशल में वृद्धि होती है। इससे पहले उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें देवालय, संगोष्ठी हाल, इंटरेक्टिव पैनल से सुसज्जित 55 कक्ष, 100 कंप्यूटरों से युक्त डेटा सेंटर, कृषि संकाय की आठ तथा फार्मेसी की चार प्रयोगशालाओं सहित कुल 25 सुविधाएं शामिल हैं। इससे पहले राज्यपाल शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे प्नयागराज पहुंचीं। रिसर्च संस्थान में सहभागिता रज्जू भैया विवि में कार्यक्रम खत्म होने के बाद राज्यपाल झूंसी स्थित हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचेंगी। यहां वे वैज्ञानिक गतिविधियों और अनुसंधान कार्यों की जानकारी लेंगी और संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान शोधकर्ताओं के साथ उनकी बैठक भी संभावित है। बालिका गृह का निरीक्षण अपने दौरे के अगले चरण में राज्यपाल राजकीय बालिका गृह, खुल्दाबाद का निरीक्षण करेंगी। यहां वे बालिकाओं के रहन-सहन, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकती हैं। वह बालिकाओं के साथ लंच भी करेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी इसके बाद राज्यपाल इलाहाबाद म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी प्रस्तावित है। अपराह्न 04:15 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। हेलीपैड ड्यूटी पर तैनात एसआई की मौत उधर हेलीपैड ड्यूटी पर तैनात दरोगा नकछेद नाथ कनौजिया की मौत हो गई। वह 59 साल के थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती बारा थाने में थी। शनिवार को राज्यपाल के आगमन के दौरान उनकी ड्यूटी हेलीपैड पर लगाई गई थी। सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह जमीन पर ही गिर पड़े। इसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि शव मर्चरी भेजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वह मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले थे। घरवालों को सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में खतौनी जमीन विवाद पर हमला:धारदार हथियार से एक व्यक्ति घायल, FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    फेयरनेस क्रीम से त्वचा और किडनी हो रही खराब:डॉ. शिवहरे बोले- स्टेरॉयड का अधिक उपयोग बन रहा 'स्लो पॉइजन',हर दिन आ रहे 5 केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment