Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हादसे के 20 दिन बाद भी नहीं चली नावें:रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर नाविकों ने जताई नाराजगी, कहा दो दिन में नहीं मानी मांग तो करेंगे आंदोलन

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा के वृंदावन में 10 अप्रैल को हुए हादसे के 20 दिन बाद भी नावों का संचालन ठप है। यमुना में दिन भर चलने वाली नाव अब किनारे पर खड़े होकर प्रशासन के आदेशों का इंतजार कर रही है। नावों का संचालन ठप होने से नाराज नाविकों ने शुक्रवार को वृंदावन के केशीघाट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर 2 दिन में मांग नहीं मानी तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। केशीघाट पर एकत्रित हुए नाविक शुक्रवार को 200 से ज्यादा नाविक वृंदावन के केशीघाट पर एकत्रित हुए। यहां नाविकों ने बैठक की और फिर नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। नाविकों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी रजिस्ट्रेशन के नाम पर मनमाना शुल्क लगा रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है। नाविक अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। 1000 रजिस्ट्रेशन शुल्क देने को हैं तैयार केशीघाट पर प्रदर्शन कर रहे नाविकों ने बताया कि नगर निगम रजिस्ट्रेशन के नाम पर 5 हजार और 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जबकि बनारस जैसी जगह पर 600 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है। इसके बाबजूद भी वह लोग एक हजार रुपए रजिस्ट्रेशन देने के लिए तैयार हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी तानाशाह रवैया अपनाए हुए हैं। नाविकों ने बताया कि 2019 तक उनसे 10 से 25 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाता था। जबकि 2019 के बाद नगर निगम ने कोई लाइसेंस जारी नहीं किए। सभी जिम्मेदारी हमारी तो रजिस्ट्रेशन शुल्क किस बात का प्रदर्शन कर रहे नाविक राघव ने बताया कि वह यमुना पार रहते हैं। नाव चलाकर परिवार का पालन करते हैं। लेकिन हादसे के बाद से जब से संचालन बंद हुआ है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे,घर चलाना मुश्किल हो रहा है। राघव ने बताया कि जारी की गई गाइड लाइन में 17 पॉइंट दिए है। जिसमें सभी प्वाइंट पर नाविकों को घेरा गया है। जब सभी जिम्मेदारी हमारी है तो फिर रजिस्ट्रेशन शुल्क किस बात का लिया जा रहा है। नहीं मानी मांग तो देंगे धरना शुक्रवार को सांकेतिक रूप में प्रदर्शन करने पहुंचे नाविक बलवीर ने बताया कि वह अपनी मांग को लेकर नगर आयुक्त,जिलाधिकारी सभी से मिल चुके हैं। नगर आयुक्त ने तो कायदे से बात भी नहीं सुनी,DM ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द समस्या का समाधान कराएंगे,लेकिन अभी तक नतीजा नहीं निकला। बलवीर निषाद ने बताया कि अगर मांग नहीं मानी गई तो दो दिन बाद से वृंदावन ही नहीं मथुरा,गोकुल और पूरे उत्तर प्रदेश के केवट धरना शुरू कर देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जिगीषा सोसाइटी ने चलाया जागरूकता अभियान:मजदूर दिवस पर गर्मी-लू से बचाव के लिए ORS वितरित
    Next Article
    आगरा पुलिस ने धर्मांतरण गैंग के 4 आरोपी पकडे़:9वीं फेल तलमीज दूसरे देशों से जुटता था फंडिंग, 12वीं पास मौलाना तैयार करता था निकाहनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment