Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव, 8 साल पहले हुई थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर भूतपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कल देर रात फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूनम पत्नी देवेंद्र के रूप में हुई है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पूनम के पति देवेंद्र चाट पकौड़ी बेचने का काम करते हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पूनम ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका शव घर के अंदर एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दे दी है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:मैनपुरी में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में PM पर टिप्पणी को लेकर विरोध
    Next Article
    हत्या के फरार आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी:देवरिया में न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment