Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:मानसिक रूप से अस्वस्थ था, देर रात से था लापता, हाथ पर टैटू से हुई पहचान

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कल रात सासनी कोतवाली क्षेत्र में गोहाना चौकी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके हाथ पर मिस्टर मनोज लिखा था। पुलिस उसकी पहचान में लगी थी। आज मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोज पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है, जो नगला बत्तीसा, थाना कोतवाली सासनी का निवासी था। कल शाम से अपने घर से गायब था... परिजनों के अनुसार, मनोज मानसिक रूप से अस्वस्थ था और गुरुवार से अपने घर से लापता था। परिवार के सदस्य तब से उसकी तलाश कर रहे थे।सूचना मिलने पर मनोज के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की पहचान की। मनोज खेती-बाड़ी का काम करता था और अपने पीछे दो बच्चों सहित अन्य परिजनों को छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NTPC ऊंचाहार- मजदूरों की आधी मजदूरी वसूली पर प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, DM को सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति की शिकायत
    Next Article
    84 कोसी परिक्रमा: साधु-संत अगले पड़ाव के लिए रवाना:जन्मेजय कुंड का पौराणिक महत्व, राजा परीक्षित ने कराया था नाग यज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment