Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत:मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, युवक परिजनों की नजर से बच के घर से निकला था

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर के निकट आज सोमवार दोपहर एक ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के छौंक निवासी राजू (40) पुत्र होडल सिंह के रूप में हुई है। राजू सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण परिवार के सदस्य उसकी विशेष देखभाल करते थे। आज जब राजू घर पर अकेला था, तो वह घर से निकल गया। गांव से थोड़ी दूर सलेमपुर के पास रेलवे ट्रैक पर वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने यह भी बताया कि रात में भी राजू ने घर से जाने की कोशिश की थी, लेकिन तब परिवार ने उसे रोक लिया था। आज घर पर कोई नहीं था, तो वह निकल गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज पहुंचे मेरठ सांसद अरुण गोविल:बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार
    Next Article
    मेरठ में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का प्रदर्शन:प्रीपेड बिजली मीटर हटाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment