Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत:आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास

    7 hours ago

    1

    0

    सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को तड़के करीब 5:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में इकोस्पोर्ट कार चालक की मौत हो गई। यह हादसा ग्राम बरोस के निकट हुआ, जब चालक सामने से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास कर रहा था। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा मृतक की पहचान थाना चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा पारसोली निवासी 40 वर्षीय राम कुमार राणा पुत्र अशोक कुमार राणा के रूप में हुई है। वह आगरा से सादाबाद की ओर इकोस्पोर्ट कार से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राम बरोस के पास सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से छाये बादल, चल रही ठंडी हवा:हल्की फुहार के बाद मौसम सुहाना, दिन हो सकती है बारिश
    Next Article
    सोनभद्र में मेडिकल एजेंसियों पर छापेमारी:नशीली दवाओं की बिक्री की जांच, संदिग्ध नमूने लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment