Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से छाये बादल, चल रही ठंडी हवा:हल्की फुहार के बाद मौसम सुहाना, दिन हो सकती है बारिश

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की फुहार के बाद ठंडी हवा चल रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। मंगलवार दोपहर बाद से ही आगरा का मौसम बदल हुआ है। मंगलवार शाम को धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई थी। हालांकि तापमान पर इसका असर नहीं पड़ा। दिन और रात दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.9°C और न्यूनतम तापमान में 1°C की बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5°C और न्यूनतम तापमान 28.2°C रहा। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति मंगलवार को आंधी में गिरा था यूनिपोल आगरा के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार सुबह से तेज धूप निकल रही थी लेकिन दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया। शाम लगभग 4 बजे के आसपास बादल छा गए और धूल भरी आंधी शुरू हो गई। इसमें कई पेड़ गिर गए। बोदला-सिकंदरा रोड पर दो कारों पर एक यूनिपोल गिर गया। इससे कार तो क्षतिग्रस्त हो ही गईं, लगभग दो घंटे तक इस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक बारिश हुई। इस बीच हवाएं भी शुरू हो गईं, इससे मौसम सुहाना हो गया। बुधवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की फुहार के बीच ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत दी है। दिन में हो सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दिन में बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। हालांकि 25 जून से मौसम साफ रहेगा। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:बाइक नहीं मिलने पर गर्म तेल डालकर जलाने की कोशिश, पति समेत 3 पर FIR
    Next Article
    हाथरस में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत:आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment