Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में निकली भव्य कलश यात्रा:खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा शुरू, भक्ति में डूबे लोग

    8 hours ago

    2

    0

    हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित श्याम प्रेस कंपाउंड में खाटू श्याम मंदिर परिसर में आज से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। भागवत कथा से पूर्व शहर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। भागवत आचार्य राघव जी महाराज भी कलश यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह कलश यात्रा अलीगढ़ रोड से निकली। कलश यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया और पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद था। 20 जून को होगा भागवत कथा का समापन... यह कलश यात्रा श्याम प्रेस कंपाउंड स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। भागवत आचार्य राघव जी महाराज कथा का वर्णन करेंगे। भागवत कथा सप्ताह का समापन 20 जून को होगा। इस कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज शाम को आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव:सांसद रामजीलाल सुमन के यहां पहुंचेंगे, कल उद्यमियों-युवाओं से करेंगे संवाद
    Next Article
    बस्ती में फ्रिज का तार जोड़ते समय लगा करंट:युवक की मौत, 4 महीने पहले हुआ था बेटा, पत्नी बेहोश होकर गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment