Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज शाम को आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव:सांसद रामजीलाल सुमन के यहां पहुंचेंगे, कल उद्यमियों-युवाओं से करेंगे संवाद

    9 hours ago

    2

    0

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर आज आगरा आ रहे हैं। आज वे शाम को सीधे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के यहां पहुंचेंगे। इसके बाद डा. आलोक पारिक के यहां नाइट स्टे करने के बाद अगले दिन यानि 14 जून को 'विजन इंडिया' कार्यक्रम के तहत शहर के उद्यमियों और युवाओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम के तहत सपा अध्यक्ष आज शाम को 6 बजे आगरा पहुंचेंगे। वे सीधे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के यहां पहुंचेंगे। यहां उनके धेवते (नाती) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद बाग फरजाना, सिविल लाइंस में डा. आलोक पारिक के निवास पर पहुंचेंगे। यहीं वे नाइट स्टे करेंगे। अगले दिन यानि 14 जून को होटल आईटीसी मुगल में आयोजित 'विजन इंडिया संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। क्या है 'विजन इंडिया' कार्यक्रम समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जमीन तैयार करने में जुट गई है। 'विजन इंडिया: योजना, विकास और उन्नति (पीडीए)' के जरिये उद्यमियों और युवाओं से जुड़ने की शुरुआत होने जा रही है। यह कार्यक्रम 14 जून को फतेहाबाद रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में होगा। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल होकर सीधे लोगों से संवाद करेंगे। सपा हर जिले के लिए अलग चुनावी घोषणा-पत्र तैयार करने की' रणनीति पर काम कर रही है। विजन इंडिया में आगरा के मुद्दों और समस्याओं को चिह्नित कर उन्हें चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जा सकता है। प्रदेश सचिव ने दी जानकारी विजन इंडिया कार्यक्रम पहले 5 या 7 जून को प्रस्ताावित था लेकिन इन डेट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव उपलब्ध नहीं थे। इसलिए डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। सपा के प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने बताया-अखिलेश यादव कार्यक्रम में पर्यटन एवं हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों, निजी हॉस्पीटलों व कॉलेजों के संचालकों, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों के संचालकों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से रूबरू होंगे। ये रही है सपा की स्थिति विजन इंडिया के माध्यम से सपा यूपी में वर्ष 2027 के चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करेगी। वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश में रही अखिलेश यादव की सरकार के समय आगरा में ताजगंज प्रोजेक्ट, साइकिल ट्रैक, म्यूजियम सहित अन्य काम कराए थे। खराब कानून व्यवस्था की खामियाजा सपा को भुगतना पड़ा था। वर्ष 2017 के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा सत्ता से बाहर रही। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) फार्मूले पर रिकार्ड 37 सीटें यूपी में जीती थीं। आगरा सुरक्षित सीट पर पार्टी के सुरेश चंद्र कर्दम दूसरे स्थान पर रहे थे। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले सपा स्थानीय मुद्दों कोलेकर अक्रामक नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा सपा सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा ने तैयार की है। उन्हीं के निर्देशन में 'विजन इंडिया' कार्यक्रम होने जा रहा है। कौन है डा. आलोक पारिक? डा. आलोक पारीक प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक पद्मश्री डॉ. आरएस पारीक के बेटे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के डा. आरएस पारीक से काफी घनिष्ठ संबंध रहे हैं। मुलायम सिंह यादव का जब भी आगरा आना होता था, वे डा. पारीक के आवास पर उनसे मिलने जरूर जाते थे। मुलायम सिंह यादव के समय से दोनों परिवार में काफी नजदीकियां रही हैं, जो आज भी कायम हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पारीक परिवार के साथ अपने संबंध निभा रहे हैं। ये मिल चुके हैं पुरस्कार बेहद सरल, सहज डॉ. पारीक को जर्मनी में हैनीमैन अवार्ड, रूस में कोरास्को मेडल, आगरा विवि से डॉक्टरेट की मानद उपाधि, स्विट्जरलैंड में क्लीनिक सांताक्रूस अवार्ड समेत दुनियाभर से सम्मानपत्र दिए गए हैं। 70 साल की प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने लाखों मरीजों का होम्योपैथी के जरिए इलाज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM आज 300 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात:चिल्लूपार के महुआपार में आयोजित होगा कार्यक्रम; 197 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
    Next Article
    हाथरस में निकली भव्य कलश यात्रा:खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा शुरू, भक्ति में डूबे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment