Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हीटवेव की चपेट में आगरा, लू के थपेड़ों से बेहाल:तापमान 44°C के आसपास पहुंचा, दोपहर में सड़कों पर आवागमन हुआ कम

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा हीटवेव की चपेट में है। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए हैं। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गर्मी और धूप के चलते सोमवार दोपहर को सड़कों पर आवागमन अपेक्षाकृत काफी कम रहा। बाजारों में भी लोग खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह प्याऊ शुरू हो गए हैं। सोमवार दोपहर को अलबतिया रोड, बालाजीपुरम, सुभाष नगर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। ऐसे में लोग गर्मी से परेशान हो गए। आगरा में आज से भीषण गर्मी होगी। मौसम विभाग ने 4 दिन तक हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। दोपहर में ऐसा लगेगा जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों। लू के थपेड़े बेहाल कर देंगे। ऐसे में कोई जरूरी काम हो तो उसे सुबह या शाम को निटाएं। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल खड़ी कर सकता है। स्थिति ये है कि अधिकतम तापमान 44°C के आसपास पहुंच गया है। दिन ही नहीं, रात भी तपने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.6°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में 0.7°C की और न्यूनतम तापमान में 0.8°C की बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 44°C पार कर सकता है। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… गर्मी झेलने के लिए रहिये तैयार गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिये। मौसम विभाग ने 20 से 23 अप्रैल तक हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में धूप में निकलना बीमारी का कारण बन सकता है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में तापमान 44°C पार कर सकता है। पिछले 5 सालों में दूसरी बार 19 अप्रैल को सबसे गर्म रहा। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 19 अप्रैल के तापमान रिकॉर्ड देखें तो इस डेट को सबसे अधिक गर्म दिन 2022 में रहा था। 19 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 44.6°C पर पहुंच गया था। जबकि इस समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक गर्म रात 2025 को रही थी। 19 अप्रैल 2025 को न्यूनतम तापमान 26.6°C पहुंच गया था। देखें पिछले 5 साल में 19 अप्रैल को तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। दोपहर में हीटवेव चलेंगी। 20 से 23 अप्रैल तक भीषण गर्मी का अलर्ट है। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला:बीच-बचाव में मौसी घायल, बीच बाजार में हुई घटना, आरोपी पति गिरफ्तार
    Next Article
    जमगढ़ में 7 करोड़ के नशीले पदार्थ कराए नष्ट:864 किलोग्राम माल पकड़ा गया था, ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment