Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसिड हमले में 41 साल बाद अपील खारिज:हाईकोर्ट ने कहा- सत्र अदालत की सात साल की कैद की सजा सही

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आगरा के कटरा गडरियान में तीन लोगों पर एसिड फेंकने के आरोपी राजेंद्र को सत्र अदालत से सुनाई गई सात साल की कैद की सजा को सही माना और कहा कि दी गई सजा उचित है जिसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा अभियोजन पक्ष संदेह से परे अपराध साबित करने में सफल रहा। तीनों चश्मदीद घायलों के बयान व अन्य साक्ष्य दोष साबित करने के लिए पर्याप्त है। कोर्ट ने सत्र अदालत आगरा के फैसले के खिलाफ दाखिल अपील खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने राजेंद्र की सजा के खिलाफ अपील की सुनवाई करते हुए दिया है। सत्र अदालत ने घटना के एक साल के भीतर अपराध की सजा सुना दी थी और हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील का फैसला होने में 41 का समय बीत गया। 1985 में अपील 41 साल बाद सजा की पुष्टि की मालूम हो कि सुभाष अशोक व दिनेश लाउडस्पीकर लगाकर आ रहे थे कि रास्ते में मारने की नीयत से आरोपी ने उनपर एसिड फेका। कोर्ट ने कहा इनमें से किसी घायल की मौत हो जाती तो निश्चित ही यह हत्या का अपराध होता। किंतु घायलों पर एसिड बेकर घायल करने का साक्ष्य है। घटना के चश्मदीद गवाह भी है। एक साइकिल व जला हुआ तहमद बरामद किया गया है।सत्र अदालत ने 20 अक्टूबर 85 को सजा सुनाई। 2 अक्टूबर 84 की घटना की एफआईआर 3 अक्टूबर 84 को दर्ज की गई। ट्रायल कोर्ट ने एक साल के भीतर सजा सुना दी और 1985 मे दाखिल अपील पर हाईकोर्ट का फैसला सजा के 41 साल बाद आया। जिसमें सुनाई गई सजा की पुष्टि की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JEE Main Session 2 Topper List: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की टॉपर लिस्ट आई सामने, 26 स्टूडेंट्स को मिले 100 पर्सेंटाइल
    Next Article
    अमित मरिंडा-वंश सचदेवा को बी वारंट पर लायी मेरठ पुलिस:गैंगस्टर समेत दो मामलों में मेरठ से चल रहे थे वांछित, कोर्ट ने जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment