Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमगढ़ में 7 करोड़ के नशीले पदार्थ कराए नष्ट:864 किलोग्राम माल पकड़ा गया था, ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु न्यायालय, सम्बंधित प्राधिकारी के आदेशानुसार ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा कार्यवाही की गई। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गांजा, हीरोइन, स्मैक, डायजापाम एवं अन्य मादक पदार्थों सहित कुल 864.184 किलोग्राम नशीले पदार्थ तथा लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स का विनष्टीकरण कराया गया। उक्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 7,35,55,640 (सात करोड़ पैंतीस लाख पचपन हजार छह सौ चालीस रुपये) आंकी गई है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मानक प्रोटोकॉल के अनुसार मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्रा. लि. भादो, माहुल, मार्टीनगंज (थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़) स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर/ब्वायलर के माध्यम से संपन्न कराई गई। संपूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई तथा मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया गया। इस कार्यवाही के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) जनपद आजमगढ़, उनि श्रीप्रकाश मिश्रा प्रभारी विशेष मालखाना निस्तारण सेल, आरक्षी प्रदीप कुमार शाह एवं आरक्षी मुकेश कुमार गिरी (डीसीआरबी) सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। यह है मकसद मादक पदार्थों को नष्ट किए जाने का मुख्य मकसद यह है कि अवैध नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इसको लेकर लगातार अभियान भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से चलाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हीटवेव की चपेट में आगरा, लू के थपेड़ों से बेहाल:तापमान 44°C के आसपास पहुंचा, दोपहर में सड़कों पर आवागमन हुआ कम
    Next Article
    प्रतापगढ़ में एक साथ तीन बच्चों की मौत:तालाब में डूबे तीन सगे भाई-बहन, रोज की तरह गए थे नहाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment