Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला:बीच-बचाव में मौसी घायल, बीच बाजार में हुई घटना, आरोपी पति गिरफ्तार

    16 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में सोमवार को पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाराज चल रहे पति ने बाजार में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची महिला की मौसी भी हमले में जख्मी हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, दलपतपुर निवासी गुड्डू पुत्र अशर्फी का अपनी पत्नी संगीता पुत्री लालजी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद संगीता अपने मायके खुरवलिया चली गई थी। सोमवार को संगीता अपनी मां रामश्री और मौसी राजकुमारी पत्नी लालाराम निवासी हथिना के साथ सेवता बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान पहले से ही मौके पर बाजार में मौजूद गुड्डू ने सेवता निवासी नईम की दुकान के पास संगीता को देख लिया और उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर बचाव में आई उसकी मौसी राजकुमारी पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेउसा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आरोपी गुड्डू को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुनील पाल अपहरण कांड:आज मेरठ कोर्ट में दर्ज होंगे कॉमेडियन के बयान
    Next Article
    हीटवेव की चपेट में आगरा, लू के थपेड़ों से बेहाल:तापमान 44°C के आसपास पहुंचा, दोपहर में सड़कों पर आवागमन हुआ कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment