Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में PM गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन:एसपी ने ड्यूटी पॉइंट्स का निरीक्षण किया, रूट डायवर्जन लागू

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने के लिए हरदोई आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिले में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। कार्यक्रम के मद्देनजर रूट डायवर्जन पहले ही लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण जिले में मंगलवार रात 10 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था, जो कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। जिले की सीमाओं पर बड़े वाहनों को रोका जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने वाले वाहन इटावा-बरेली हाईवे का उपयोग कर रहे हैं। इस दौरान फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमापुर चौराहे पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय रहे। एसपी आरती सिंह ने विभिन्न ड्यूटी पॉइंट्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में कार-बाइक की टक्कर, 4 घायल, 2 गंभीर:अनियंत्रित कार नहर में गिरी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर छुट्टा मवेशी बने जानलेवा:15 दिनों में 20 से अधिक हादसे, महिला की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment