Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर छुट्टा मवेशी बने जानलेवा:15 दिनों में 20 से अधिक हादसे, महिला की मौत

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर छुट्टा मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के अनुसार, बीते 15 दिनों के भीतर इस मार्ग पर 20 से अधिक हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की जान भी चली गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर ठोस कदम उठाने में नाकाम नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र का है, जहां कृषि विश्वविद्यालय मुख्य गेट के पास अचानक मवेशी आ जाने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा सहन गांव निवासी हरिप्रसाद अपनी पत्नी शोभावती के साथ बाइक से रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही वे कृषि विश्वविद्यालय मुख्य गेट के करीब पहुंचे, अचानक एक मवेशी सामने आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई और पलट गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 39 वर्षीय शोभावती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कुमारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे सुनील और दूसरे नंबर के बेटे महेश की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे शिवम और बेटी सोनम की शादी अभी नहीं हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे सुरक्षा के लिए तारबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन अचानक मवेशियों के आ जाने से हादसे रुक नहीं रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में PM गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन:एसपी ने ड्यूटी पॉइंट्स का निरीक्षण किया, रूट डायवर्जन लागू
    Next Article
    जहूराबाद सीट पर सपा से पहली पसंद बने कमलेश सिंह:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह और कालीचरण राजभर; बसपा से मनोज राजभर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment