Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहूराबाद सीट पर सपा से पहली पसंद बने कमलेश सिंह:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह और कालीचरण राजभर; बसपा से मनोज राजभर

    3 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक ओम प्रकाश राजभर को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 82% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर सुभासपा और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद के तौर पर शिव प्रताप सिंह और कालीचरण राजभर को 20-20 % लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर राम प्रताप सिंह पिंटू हैं, पिंटू को 16% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर अनुराग सिंह हैं, उन्हें 14% ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद कमलेश प्रताप सिंह हैं। इन्हें 45% लोगों ने पसंद किया है। महेंद्र चौहान और सैयदा शादाब फातिमा को 20-20% लोगों ने पसंद किया है, जबकि उमा शंकर कुशवाहा को 4% लोगों ने चुना है। सुभासपा में ओम प्रकाश राजभर को 100% लोगों का समर्थन मिला है। वहीं, बसपा में मनोज राजभर को 31%, संतोष राजभर को 24% और राजेश राय को 17% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर छुट्टा मवेशी बने जानलेवा:15 दिनों में 20 से अधिक हादसे, महिला की मौत
    Next Article
    रायबरेली में प्रभारी मंत्री ने मुस्लिम कार्यकर्ता को झिड़का:मीडिया के सामने कहा, "ऐ मौलाना, बाहर जाओ"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment