Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में मिले शव की चौथे दिन हुई पहचान:बरेली का रहने वाला था युवक, ट्रक में संदिग्ध हालात में बिगड़ी थी तबीयत

    8 hours ago

    2

    0

    बरेली के मोहल्ला कानून गोयान बहरी निवासी 20 वर्षीय राज रस्तोगी, जो एक ट्रक हेल्पर थे, की पहचान शुक्रवार को चौथे दिन हुई। 30 मार्च की आधी रात के बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्ना पुरवा के पास ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। राज रस्तोगी शाहजहांपुर के ट्रक चालक लालू यादव के साथ काम कर रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर लालू उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। आरोप है कि लालू ने अस्पताल में राज का नाम दर्ज कराने के बजाय अपने छोटे भाई अनूप का नाम और पता लिखवा दिया था। जो मोबाइल नंबर दिया गया था, वह भी स्विच ऑफ आ रहा था। इस मामले में शहर कोतवाली के सिपाही दिनेश अत्री ने लालू के गांव में संपर्क कर जानकारी जुटाई। स्थानीय पुलिस की मदद से राज रस्तोगी का सही पता मालूम किया गया और उनके परिजनों को सूचित किया गया। शुक्रवार सुबह राज की मां रजनी अन्य परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और शव की पहचान अपने पुत्र राज के रूप में की। राज अपनी दो बहनों के इकलौते भाई थे और परिवार में सबसे बड़े थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि ट्रक चालक लालू यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जब लालू द्वारा दिए गए अनूप के पते पर संपर्क किया, तो पता चला कि अनूप तो अपने खेत में गेहूं काट रहा था। इस जानकारी से पुलिस को लालू के विषय में पूरी जानकारी जुटाने में मदद मिली, जिसके बाद राज का सही पता मालूम किया जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LSG मालिक गोयनका पर बिफरे ललित मोदी:एक्स पर लिखा वह IPL टीम के लिए अनफिट, महंगे पानी के लिए इकाना में विवाद
    Next Article
    गाजियाबाद में गैंगस्टर को मारी 4 गोलियां:NH-58 पर ढाबे के सामने खाना खाने के बाद कार में सवार होते ही हुई वारदात, गैंगवार की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment