Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में गैंगस्टर को मारी 4 गोलियां:NH-58 पर ढाबे के सामने खाना खाने के बाद कार में सवार होते ही हुई वारदात, गैंगवार की आशंका

    10 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक ढाबे पर खाना खा कर निकले एक गैंगस्टर राहुल को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गैंगस्टर को चार गोलियां लगी हैं। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गैंगवार की आशंका जताई है। यह घटना NH-58 पर सीकरी के पास स्थित एक ढाबे पर हुई। जानकारी के अनुसार, राहुल देर रात ढाबे पर खाना खा रहा था, तभी एक बदमाश पैदल वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले देखिए 2 तस्वीरें… गोली लगने से बदमाश घायल हुआ गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल का आपराधिक इतिहास है। इस घटना को पुरानी रंजिश या गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावर की तलाश में आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। पुलिस ढाबे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। मोदीनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया- मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मोदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मिले शव की चौथे दिन हुई पहचान:बरेली का रहने वाला था युवक, ट्रक में संदिग्ध हालात में बिगड़ी थी तबीयत
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में किशोर की गोली लगने से मौत:परिजनों ने हत्या और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया, दो नामजद पर रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment