Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा को लगी गोली:फर्रुखाबाद में एलजेपी(RVP) नेता के बाउंसर ने की फायरिंग, दोनों भागे; बुंदेलखंड हाईवे से गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के एक मैरिज हॉल में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। गोली चलाने वाला लोक जन शक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था। प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से लगभग 50 मीटर की दूरी से फायरिंग हुई थी। गोली दुल्हन के जीजा के पेट में लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। विवाह स्थल पर लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नेता और उसके साथ आए बाउंसर वहां से भाग निकले। लेकिन पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर पीछा करके उन्हें बुंदेलखंड हाईवे पर दबोच लिया। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कायमगंज थाना का है। घटना की 3तस्वीरें देखिए… अब समझिए पूरा मामला… मोहल्ला जवाहरगंज के रहने वाले जय सक्सेना की शादी थाना नवाबगंज के बगयुना की सोनी से हो रही थी। जय के पिता प्रदीप सक्सेना बजरंग दल प्रभारी हैं। शादी समारोह में चिराग पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति का राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसरों के साथ आया था। वह उरई में प्रापर्टी डीलर का काम करता है और पूर्व में वह भाजपा का प्रदेश मंत्री भी रह चुका है। गुरुवार रात मैरिज हॉल में प्रदीप सक्सेना अपने बाउंसरो के साथ जयमाल स्टेज से 50 मीटर की दूरी पर बैठा था। इसी दौरान एक बाउंसर की हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना के पेट में गोली लग गई। गोली लगते ही गौरव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। जिससे वैवाहिक स्थल पर चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। परिजनों ने घायल को तुरंत फर्रुखाबाद के अस्पताल पहुंचा दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भट्टी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक भीड़ का फायदा उठाकर पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसरों के साथ वहां से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर पीछा करके उन्हें बुंदेलखंड हाईवे पर दबोच लिया। भाई ने कहा- निशाना बनाकर गोली चलाई गौरव के भाई रनवीर सक्सेना ने बताया कि घटना के समय शादी की लग्न की रस्म चल रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी। रनवीर ने बताया कि गोली इधर-उधर नहीं चली थी, बल्कि सीधे निशाना बनाकर चलाई गई। भाई ने कहा कि उस समय प्रदीप सक्सेना खंभे के पास बैठे थे और कुछ लोग खंभे की आड़ में खड़े थे। वहीं उनके भाई भी पास में मौजूद थे। दरवाजे की रस्म के दौरान ही यह घटना हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने कानपुर अस्पताल रेफर किया हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल गौरव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन आंत में गोली फंसे होने के कारण डॉक्टरों ने उसे कानपुर के न्यू सिटी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर गौरव का ऑपरेशन होना है। हालांकि परिजनों ने शांति से शादी की सारी रस्में पूरी कराईं और शुक्रवार सुबह दुल्हन सोनी को विदा कर दिया। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। राजेश द्विवेदी ने कहा कि विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें 21 हजार नेग नहीं देने पर किन्नरों ने गोली मारी:यूपी के बदायूं में दूल्हे के भाई पर फायरिंग की, घरवाले 2100 ही दे रहे थे बदायूं में मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए गांववालों ने किन्नरों को बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस बुला ली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल के बाथरूम में युवक की मौत, लड़की को भगाने के आरोप में पकड़ा था पुलिस ने
    Next Article
    SE से बोलीं महिलाएं- मीटर हटाओ वरना चूड़ी पहन लो:स्मार्ट मीटर को लेकर लगाए गए कैंप में हंगामा, पुलिस बुलाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment