Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 20 से अधिक झुग्गियां जलकर राख:पास की फैक्ट्री में भी लगी आग, दमकलकर्मी बुझाने में जुटे

    10 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर स्थित झुग्गियों में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में 20 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें पास की एक फैक्ट्री तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां भी आग लग गई। दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मोदीनगर रोड पर झुग्गी में अचानक आग लग गई। आग ने लगभग 20 से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गीवासियों को संभलने का मौका नहीं मिला। आग लगने से झुग्गियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपना सामान बचाने के लिए भागते नजर आए। झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री में लग गई आग आग पड़ोस की फैक्ट्री तक पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अजय शर्मा ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-लॉटरी से मिलेगा किसानों को बीज:खरीफ 2026 के लिए विभागीय पोर्टल पर बुकिंग शुरू, 10 मई तक करें आवेदन
    Next Article
    हमीरपुर में गैस एजेंसी पर 571 सिलेंडर अनियमित मिले:संचालिका सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज, सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment