Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में गैस एजेंसी पर 571 सिलेंडर अनियमित मिले:संचालिका सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज, सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन

    11 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में रसोई गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मौदहा स्थित मधुपिया एचपी गैस सर्विस के वितरण केंद्र पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों के गैस सिलेंडरों के स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिली। कुल 571 सिलेंडरों की अनियमितता सामने आई, जिससे वितरण व्यवस्था में गंभीर लापरवाही और संभावित कालाबाजारी के संकेत मिले हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन पाया गया। केंद्र पर आवश्यक अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं थे, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 26 अप्रैल की शाम संबंधित गैस एजेंसी संचालिका मंशा माधुपीय और जब्त वाहनों के चालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमाखोरी, कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं मौदहा कस्बे में गैस आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए सुमेरपुर और बिवांर क्षेत्र की एजेंसियों को आपूर्ति व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 20 से अधिक झुग्गियां जलकर राख:पास की फैक्ट्री में भी लगी आग, दमकलकर्मी बुझाने में जुटे
    Next Article
    एटा में लापता युवक का शव जंगल में मिला:उधारी मांगने आया था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment