Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ डीएम ने जनगणना तैयारियों का किया निरीक्षण:अधिकारियों को पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश

    20 hours ago

    1

    0

    हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीणा ने जनपद में आगामी जनगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला जनगणना समन्वय समिति के गठन, क्षेत्राधिकार में हुए परिवर्तनों के अद्यतन, तथा ग्राम एवं नगर रजिस्टरों व मानचित्रों के पुनर्निरीक्षण और सत्यापन कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने नगर बाह्य विकास (आउटग्रोथ) क्षेत्रों और स्लम क्षेत्रों की पहचान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, जिला मुख्यालय और चार्ज स्तर पर जनगणना सेल की स्थापना सुनिश्चित करने को कहा गया। जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। जनपद में 2 मास्टर ट्रेनर, 45 फील्ड ट्रेनर, 2773 प्रगणक और 466 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। मकान सूचीकरण एवं हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLB) का गठन कर लिया गया है। CMMS पोर्टल पर इनकी मैपिंग और विवरण अपलोड करने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक छह प्रशिक्षण केंद्रों पर कराया जा रहा है। इन केंद्रों में डीआईईटी, आईटीआई धौलाना, डीएम पब्लिक स्कूल हापुड़, एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़, क्राइस्टु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़मुक्तेश्वर और मारवाड़ इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिलाधिकारी कविता मीणा ने इस अवसर पर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसे पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग स्थानों से दबोचे गए, पुलिस ने जेल भेजा
    Next Article
    एटा में अवैध बिक्री के लिए रखी शराब मिली:आबकारी विभाग ने सील किया, बार कोड की होगी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment