Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में मतदाताओं की मदद को संपर्क केंद्र शुरू:वोटर लिस्ट से जुड़ी शिकायतें फोन पर होंगी, स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग होगी

    2 hours ago

    3

    0

    हमीरपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाताओं की मदद के लिए बृहस्पतिवार देर शाम जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर शुरू किया गया। अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, संशोधन कराने और चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए लोगों को निर्वाचन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वे मोबाइल या लैंडलाइन से फोन कर जानकारी और मदद ले सकेंगे। जिला संपर्क केंद्र का नंबर जारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला संपर्क केंद्र का नंबर 05282-221047 है। टोल फ्री नंबर 1950 पर भी फोन किया जा सकता है। 18 साल की उम्र पूरी करने वालों को मिलेगी जानकारी केंद्र से 18 साल की उम्र पूरी कर चुके और निर्धारित तारीखों-एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को 18 साल के होने वाले नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया बताई जाएगी। यहां मतदाता सूची में नाम जांचने, नाम हटवाने, विवरण में संशोधन कराने और मतदाता पहचान पत्र पाने की जानकारी भी मिलेगी। स्पीड पोस्ट से भेजे गए वोटर कार्ड का कंसाइनमेंट नंबर भी पता किया जा सकेगा। प्रशिक्षित ऑपरेटर सुनेंगे शिकायतें कॉल प्रशिक्षित ऑपरेटर सुनेंगे। वे शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज करेंगे। साथ ही पूछेंगे कि शिकायत नई है या पहले दर्ज कराई जा चुकी है। शिकायत पर कार्रवाई के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र, EPIC नंबर, मतदान केंद्र और समस्या का पूरा विवरण लिया जाएगा। प्रशासन ने मतदाता सूची जांचने की अपील की जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच लें। नाम या विवरण में गड़बड़ी होने पर निर्धारित प्रपत्र भरें या जिला संपर्क केंद्र पर फोन कर जानकारी लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल मेरठ में पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद में शामिल होंगी राज्यपाल:सीसीएसयू में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, बाहरी लोगों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
    Next Article
    प्रयागराज से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए रूट और टाइमिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment