Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए रूट और टाइमिंग

    4 hours ago

    1

    0

    ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें दरभंगा और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल और अमृतसर के लिए चलेंगी। इससे बिहार, यूपी, दिल्ली और पंजाब रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, तीनों ट्रेनें 28 और 30 नवंबर को रवाना होंगी। इनमें दो ट्रेनें आनंद विहार टर्मिनल और एक ट्रेन अमृतसर तक जाएगी। दरभंगा से आनंद विहार के लिए 28 नवंबर को चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 05531 दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल वन-वे स्पेशल 28 नवंबर को रात 10:55 बजे दरभंगा से रवाना होगी। यह जयनगर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अगले दिन दोपहर 1 बजे लखनऊ पहुंचेगी। अयोध्या धाम स्टेशन पर ट्रेन सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:35 बजे रवाना होगी। लखनऊ से दोपहर 1:10 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए रात 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। सहरसा से आनंद विहार के लिए दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 05599 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 28 नवंबर को रात 10 बजे सहरसा से रवाना होगी। रास्ते में यह सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर और गोरखपुर स्टेशन से गुजरेगी। इसके बाद गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 3:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से 3:25 बजे रवाना होकर बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए रात 2:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। सहरसा से अमृतसर के लिए 30 नवंबर को चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 05595 सहरसा–अमृतसर स्पेशल 30 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर और गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से सुबह 6:05 बजे रवाना होने के बाद ट्रेन हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा और जालंधर सिटी होते हुए रात 10:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में मतदाताओं की मदद को संपर्क केंद्र शुरू:वोटर लिस्ट से जुड़ी शिकायतें फोन पर होंगी, स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग होगी
    Next Article
    हाईकोर्ट बोला-बलिया डीएम जानकारी दें या हाजिर हों:जनहित याचिका में जांच लंबित होने का मामला, 7 जनवरी को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment