Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में घरों से मीटर उखाड़कर अनशन, VIDEO:स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों को हटाया, कुछ हिरासत में

    7 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहा प्रदर्शन शुक्रवार को और तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर विद्युत विभाग कार्यालय के सामने रख दिए और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अनशन समाप्त कराया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। यह विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार से चल रहा था। इसमें कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग और महिलाएं भी शामिल थीं। वे स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग कर रहे थे और विद्युत विभाग कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने कुछ घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए। वे इन मीटरों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए अनशन स्थल पर पहुंचे। घरों से मीटर उखाड़े जाने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए धरना-अनशन खत्म कराया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत ज्ञान चंद्र यादव ने बताया कि कुछ राजनीतिक लोगों ने मीटर उखड़वाकर अनशन स्थल पर रख दिए थे। उन्होंने कहा कि जिन घरों से मीटर उखाड़े गए हैं, उनका पूरा डेटा एकत्र किया जा रहा है और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि मीटर के बिना बिजली का उपयोग करना विद्युत अधिनियम की धारा 135 का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी कोई समस्या है, उसे विभाग द्वारा दूर किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरीं:हापुड़ में धरना प्रदर्शन कर मीटर में की तोड़फोड़, गलत बिलिंग का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई:नाम बदलकर रह रही थी, वीजा भी फर्जी निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment