Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत:लखनऊ में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में बाराबंकी निवासी अनुभव सिंह की मौत हो गई। वह अपने साथी कुलदीप सिंह के साथ होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। यह हादसा भगवानपुर गांव में प्रधान के घर के सामने हुआ, जहां उनकी बाइक UP41DS9038 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे अनुभव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे कुलदीप सिंह को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। डॉक्टरों ने अनुभव सिंह (पुत्र राजेश सिंह, निवासी गौरा करौंदी, फतेहपुर, बाराबंकी) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप सिंह (पुत्र शिवराज सिंह, निवासी रायबरेली) का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर अनुज तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में विकास कार्यों पर ब्रेक:विकसित भारत' योजना का 40.33 करोड़ बकाया, फर्मों ने रोकी सामग्री; ग्राम प्रधान परेशान
    Next Article
    रामपुर मनिहारान सीट पर भाजपा की पहली पसंद विधायक देवेंद्र:सपा के विनोद तेजियान पसंदीदा उम्मीदवार, कांग्रेस के ओमपाल सिंह पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment