Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर:फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंचा, बायोमैट्रिक में पकड़ा गया

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 में आगरा में फर्जी प्रवेश पत्र लेकर एक युवक परीक्षा देने पहुंच गया। आगरा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मैनपुरी के कुरावली निवासी करन दुबे के रूप में हुई । आगरा के डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार को दूसरी पाली में करन दुबे नकली प्रवेशपत्र पर परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा के दौरान 'इनोवेटिव' कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान बायोमेट्रिक मिलान में विसंगति पाई गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम 'करन दुबे' बताया। अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर जो रोल नंबर अंकित था, बायोमेट्रिक सत्यापन में वह किसी अन्य अभ्यर्थी 'गौरव' (पिता: मुकुट सिंह) के नाम पर पंजीकृत पाया गया। जब केंद्र व्यवस्थापक और आगरा कॉलेज के प्राचार्य, श्री चंद्र कुमार गौतम ने इस रोल नंबर से जुड़े दस्तावेजों की जांच की, तो केंद्र पर 'करन दुबे' नाम के किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेज मौजूद नहीं मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए, केंद्र प्रभारी आलोक कुमार दीक्षित ने तुरंत स्थानीय लोहमंडी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी करन दुबे को हिरासत में ले लिया है। परीक्षा ड्यूटी समाप्त होने के बाद, केंद्र प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंदगी में बनते मिले मोमोज व चटनी:खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 20 लीटर चटनी व 20 किलो मोमो नष्ट
    Next Article
    मछलीशहर सीट पर भाजपा से जगदीश सोनकर पहली पसंद:बसपा से कृपाशंकर पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment