Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:फर्रुखाबाद के एमआईसी इंटर कॉलेज में दे रहा था परीक्षा, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। द्वितीय पाली की परीक्षा देते समय उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। अभ्यर्थी को तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। यह घटना फतेहगढ़ स्थित एमआईसी इंटर कॉलेज में हुई। कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी 24 वर्षीय राम मनोहर द्वितीय पाली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा दे रहा था। उसने बताया कि प्रश्न पत्र पूरा होने के बाद अचानक उसे चक्कर आया और वह गिर गया। कॉलेज में मौजूद स्टाफ ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद एक सिपाही और फार्मासिस्ट एंबुलेंस की मदद से उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। राम मनोहर ने बताया कि उसे दो-तीन दिन पहले बुखार आया था और वह उसकी दवा ले रहा था। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिरा था। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि जांच में उसे बुखार नहीं पाया गया। उन्होंने गर्मी और कम पानी पीने को भी तबीयत बिगड़ने का संभावित कारण बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डुमरियागंज सीट पर भाजपा से पहली पसंद रामकुमार यादव:सपा से इरफान मलिक, बसपा से इंद्रजीत पसंदीदा उम्मीदवार; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    11 परिवार फिर साथ रहने को राजी हुए:औरैया में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत सुलझाए गए मतभेद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment