Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में जहालमा नाले में बाढ़, 150 टूरिस्ट-लोकल लोग फंसे:टैम्परेरी पुल लगाकर रेस्क्यू, अगले 6 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट; 2-3 जुलाई को भारी बारिश

    10 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, चंबा जिला और जम्मू को जोड़ने वाली सड़क पर जहालमा नाला में बाढ़ के बाद 150 से ज्यादा लोकल और टूरिस्ट फंसे गए। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार शाम को इन्हें होम स्टे, होटल और लोकल लोगों के घरों में ठहराया। आज सुबह अस्थाई पुल बनाकर लोगों को अपने अपने गतंव्य तक भेजा गया। हालांकि, लोकल और टूरिस्टों के वाहन अभी नहीं निकल पाए, क्योंकि सड़क बह जाने से वाहनों की आवाजाही अभी बहाल नहीं हो सकी। सड़क अवरुद्ध होने से लाखों रुपए का मटर भी फंस गया है। अब इसे भी लेबर के जरिए नाले से दूसरी साइड निकाला जा रहा है। बता दें कि बर्फ पिघलने के बाद कल जहालमा नाला में बाढ़ आ गई थी। अगले छह दिन तेज बारिश की चेतावनी वहीं प्रदेश में मौसम अगले छह दिनों तक खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों के आसपास और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार, आज प्रदेश में कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 1 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 2 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इस दिन प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 3 जुलाई को ज्यादातर भागों में भारी बारिश 3 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा। इस दिन कांगड़ा और मंडी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 5 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को भी प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन और लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 4 दिन बाद हिमाचल पहुंच सकता है मानसून हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मानसून इस बार तय समय से करीब एक सप्ताह पीछे चल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की कोई निश्चित तारीख जारी नहीं की है। विभाग के अनुसार, परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले पांच से छह दिनों में मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ते हुए गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर, झारखंड के डाल्टनगंज, बिहार के मोतिहारी और नेपाल सीमा तक पहुंच चुका है। इसके आगे बढ़ने की गति अभी धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मानसून की रफ्तार बढ़ाने में मदद कर सकता है। यदि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ा तो अगले चार-पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश में इसकी दस्तक हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹400 तनख्वाह वालों ने NEET की सुरक्षा तोड़ी:200 लड़कों को बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन में नौकरी दिलवाई, इन्हीं के जरिए सॉल्वर बैठाए
    Next Article
    खबर हटके- मगरमच्छ के साथ बच्चे ने खेला डॉक्टर-डॉक्टर:जहरीली चींटी से कटवाकर साबित होती है मर्दानगी; रेस्टोरेंट में कमोड में सर्व हो रहा खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment