Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:बदायूं में निर्माणाधीन अस्पताल में काम करते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में काम कर रहे 26 वर्षीय मजदूर सुनील पुत्र वीरपाल की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दातागंज-बरेली रोड स्थित ढिलवारी गांव के पास बन रहे शिव माया हॉस्पिटल में हुई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल मालिकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनील दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली का निवासी था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। निर्माणाधीन शिव माया हॉस्पिटल कस्बा पापड़ निवासी सौरभ गुप्ता और हरिशंकर गुप्ता का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान गाड़ी से लोहे के एंगल उतारे जा रहे थे। परिजनों को भी समय पर सूचना नहीं दी गई इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे झूल रही थी। एंगल लाइन से छू गया, जिससे पूरे लोहे में तेज करंट दौड़ गया। सुनील इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि हादसे के बाद सुनील को तत्काल किसी बड़े अस्पताल ले जाने के बजाय निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में ही लगभग दो घंटे तक रखा गया। इस दौरान वहीं उपचार का प्रयास किया जाता रहा और परिजनों को भी समय पर सूचना नहीं दी गई। लगभग दो घंटे बाद जब परिवार को घटना की जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और सुनील को तुरंत बरेली ले गए। बरेली पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल मालिकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित इलाज कराया जाता तो सुनील की जान बच सकती थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव जिहाद पुतला दहन पर पुलिस से झड़प, VIDEO:बागपत में सिपाही पर कार्रवाई की मांग, अधिकारियों ने मामला शांत कराया
    Next Article
    बस्ती में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो गंभीर घायल:एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment