Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो गंभीर घायल:एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के तिन्छवा गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में सभी घायल गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गंगासागर का अपने पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि शंभूनाथ, शिवनाथ, रामनाथ, आनंद, अनुराग और अनुभव समेत अन्य लोगों ने एकजुट होकर गंगासागर पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में गंगासागर, उनके पुत्र ओमप्रकाश व वेद प्रकाश, पोते संजय और पत्नी भानुमति गंभीर रूप से घायल हो गए। भानुमति के हाथ की एक उंगली कट जाने से उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:बदायूं में निर्माणाधीन अस्पताल में काम करते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर माकपा का प्रदर्शन:नोएडा में मजदूर शोषण का उठाया मुद्दा, 2 लाख का मुआवजा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment