Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल में बेहतर, इंटर में पिछड़ा प्रयागराज:ओवरआल पासिंग परसेंटेज: 10वीं परीक्षा में प्रदेश में तीसरे, 12वीं में 71वें नंबर पर

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा के जनपदवार रिजल्ट में इस बार हाईस्कूल में प्रयागराज ने बेहतर परफॉर्मेंस दी है तो इंटरमीडिएट में पिछड़ गया है। पूरे प्रदेश की बात की जाए तो हाईस्कूल में जहां प्रयागराज तीसरे नंबर पर रहा वहीं इंटरमीडिएट में 71वें स्थान पर चला गया। हाईस्कूल में 95.78 परसेंट के साथ भदोही तो इंटरमीडिएट में 89.17 परसेंट के साथ लखनऊ प्रदेश में टॉप पर रहा। कितने छात्र पंजीकृत हुए प्रयागराज में इस बार कुल इंटर की परीक्षा में कुल 1,01,300 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 99,121 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 73637 परीक्षार्थियों को सफलता मिली यानी कि वह उत्तीर्ण हुए। यह कुल पंजीकृत छात्रों का 74.29 प्रतिशत हुआ। वहीं हाईस्कूल में 94569 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 88568 परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 84458 सफल हुए जो 95.36 परसेंट रहा। संतोषजनक नहीं रहा परफॉर्मेंस पूरे प्रदेश की बात करें तो इंटरमीडिएट में प्रयागराज का परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं रहा। यहां तक कि कौशाम्बी, रामपुर, मऊ जैसे जनपद भी ओवरआल परसेंटेज के हिसाब से प्रयागराज से ऊपर रहे। प्रयागराज के बाद सिर्फ चार जनपद रहे। जिनमें श्रावस्ती, जालौन, प्रतापगढ़, देवरिया शामिल रहे जो क्रमश: 72, 73, 74 व 75वें स्थान पर रहे। अमेठी और अमरोहा क्रमश: 88.96 और 88.87 परसेंट के साथ सेकंड और थर्ड पोजीशन पर रहे। वहीं हाईस्कूल में आगरा 95.40 परसेंट के साथ सेकंड पोजीशन पर रहा। इंटर में कौशाम्बी भी प्रयागराज से ऊपर इंटरमीडिएट में प्रयागराज की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ओवरआल पासिंग परसेंटेज के मामले में कौशाम्बी भी इससे ऊपर रहा। कौशाम्बी में कुल 83.10 परसेंट रिजल्ट रहा और वह प्रदेश में 32वें स्थान पर रहा। जबकि पड़ोसी प्रतापगढ़ जनपद की स्थिति प्रयागराज से भी खराब रही। प्रतापगढ़ में पासिंग परसेंटेज केवल 70.81 परसेंट रहा। प्रदेश में उसका नंबर 74वां रहा। उधर हाईस्कूल में प्रतापगढ़ ने 90.60 परसेंट के साथ 39वें जबकि कौशाम्बी ने 87.90 परसेंट के साथ 61वें नंबर पर जगह बनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: पल्लवी गुप्ता बनीं जिला टॉपर:कृष्ण कुमार दूसरे जबकि विकास यादव तीसरे स्थान पर रहे
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट में 15 वे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन:महिलांए बोली- सरकार ने लिया संज्ञान, लिखित आदेश के बाद ही खत्म करेंगे धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment