Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: पल्लवी गुप्ता बनीं जिला टॉपर:कृष्ण कुमार दूसरे जबकि विकास यादव तीसरे स्थान पर रहे

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बलिया जनपद में पल्लवी गुप्ता ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। पल्लवी श्री लंगटू बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज, हड़िहां कला की छात्रा हैं। पल्लवी ने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा भी इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की थी। उनके पिता संजय गुप्ता प्राइवेट मार्केटिंग सेवा में कार्यरत हैं, जबकि माता ललिता देवी गृहिणी हैं। पल्लवी की सफलता पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। दूसरे स्थान पर पीएन इंटर कॉलेज, दूबे छपरा के छात्र कृष्ण कुमार शाह रहे, जिन्होंने 92.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं आईसीएआईसी हसनपुर जजौली के छात्र विकास यादव ने 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर विवेक गोंड और जितांजलि ने संयुक्त रूप से 89.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि प्रियांशी ने 89.60 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। बलिया जनपद में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 61,732 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 57,635 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले के परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ यूपी बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा:हाईस्कूल टॉप 10 में 9 और इंटर में 7 छात्राएं जिला टॉपर
    Next Article
    हाईस्कूल में बेहतर, इंटर में पिछड़ा प्रयागराज:ओवरआल पासिंग परसेंटेज: 10वीं परीक्षा में प्रदेश में तीसरे, 12वीं में 71वें नंबर पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment