Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाफिज ताहिर ने मुस्लिम समुदाय से की अपील:ईद को भाईचारे से मनाएं, रोजे हमें सब्र सिखाते हैं, जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में ईद का त्योहार कल मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने समुदाय से ईद को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। जिला मुख्यालय गौरीगंज के बरौलिया गांव की मस्जिद के हाफिज मोहम्मद ताहिर ने लोगों से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ ईद मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रोजे हमें सब्र सिखाते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं। हाफिज ताहिर के अनुसार, रोजे अल्लाह को राजी करने के लिए रखे जाते हैं, और ईद अल्लाह की ओर से एक इनाम का दिन है। उन्होंने बताया कि रोजे का अर्थ है किसी से गलत बात न करना, गलत शब्द न कहना और लोगों से शालीनता से पेश आना। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि "यह हिंदुस्तान हमारा है" और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी नमाज से किसी को कोई दिक्कत न हो। यदि नमाज पढ़ने के स्थान पर अधिक भीड़ हो, तो दो बार में नमाज पढ़ने का प्रयास करना चाहिए ताकि किसी को असुविधा न हो। खाड़ी देशों में चल रहे युद्धों पर टिप्पणी करते हुए हाफिज ताहिर ने कहा कि लड़ाई-झगड़ों का नतीजा केवल तबाही और बर्बादी है। उन्होंने कहा कि हम भटक चुके हैं, इसलिए जंग की सूरतें नजर आ रही हैं। हमें ऐसे काम करने चाहिए जिनसे आम जनता को फायदा हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में दिखा ईद का चांद, कल अदा होगी नमाज:शहर काजी सुबह 9 बजे ईदगाह में अदा कराएंगे नमाज
    Next Article
    आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास शव दफनाने का VIDEO:एसपी ने दिए जांच के आदेश, बोले- पढ़ाई में यूज होने वाली बॉडी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment