Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट बदला:देवरिया-भटनी रूट के यात्री प्रभावित, 21 से 31 मार्च तक होगा संचालन

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15103 और 15104) के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन देवरिया, सलेमपुर और भटनी रूट से होकर गुजरती है। रेलवे प्रशासन ने बनारस स्टेशन पर परिचालन संबंधी कठिनाइयों के कारण 21 मार्च से 31 मार्च 2026 तक शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन लागू करने का निर्णय लिया है। जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 15103 गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 मार्च से 30 मार्च तक वाराणसी सिटी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस अवधि में यह ट्रेन वाराणसी सिटी से बनारस स्टेशन के बीच संचालित नहीं होगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 मार्च से 31 मार्च तक बनारस स्टेशन के बजाय वाराणसी सिटी स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। इस दौरान बनारस से वाराणसी सिटी के बीच इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इस बदलाव का सीधा असर देवरिया, सलेमपुर और भटनी रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। बनारस जाने या वहां से यात्रा करने के लिए उन्हें वाराणसी सिटी स्टेशन का उपयोग करना होगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह निर्णय अस्थायी है और परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अमित शाह को पत्र भेजा:उत्तम नगर में सुरक्षा और शांति बहाली की मांग, कहा- इजरायल-अमेरिका कत्लेआम को रोके
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन करें, महिला अपराध पर तुरंत एक्शन लें:आईजी ने कहा- पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों पर करें सख्ती, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment