Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन करें, महिला अपराध पर तुरंत एक्शन लें:आईजी ने कहा- पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों पर करें सख्ती, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में लखनऊ रेंज आईजी किरण एस ने शुक्रवार देर शाम कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए, खासतौर पर आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। आईजी किरण एस ने कहा, चुनाव से पहले रंजिश में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए बीट आरक्षियों और बीट पुलिसिंग में तैनात दरोगाओं की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने पुराने विवादों में त्वरित कार्रवाई और लूट-डकैती की घटनाओं की रोकथाम के लिए हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर और फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही साइबर सेल, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय और मालखाना की व्यवस्थाओं को भी परखा गया। विभिन्न पोर्टल पर की जाने वाली फीडिंग और “9 वर्टिकल्स” की समीक्षा भी की गई। आईजी ने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां तैनात स्टाफ को पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और मामलों के निस्तारण के बाद फीडबैक लेने के निर्देश दिए। साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता देने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह और सीओ सिटी विनायक भोसले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट बदला:देवरिया-भटनी रूट के यात्री प्रभावित, 21 से 31 मार्च तक होगा संचालन
    Next Article
    पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में आग से फाइलें खाक:करोड़ों के टेंडरों पर उठे सवाल; लखनऊ फायर ब्रिगेड को नहीं दी गई सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment