Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय के 26 छात्रों ने GATE परीक्षा पास की:राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाया, कई ने ऑल इंडिया रैंक पाई

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संकाय के 26 छात्रों ने GATE 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है, जिनमें से कई ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में जगह बनाई। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शाखा के छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। इनमें तीसरे वर्ष के छात्र लक्ष्य सक्सेना ने 212वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की। रूपेश कुमार (AIR 3781), प्रिंसी बल्लभ (AIR 4817) और शिवपाल यादव (AIR 5899) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संकाय में बेटियों की भागीदारी बढ़ी महिला छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सान्योगिता पांडेय, पूरवी मालवीय, आलिया हैदर, स्नेहा गुप्ता, प्रगति त्रिपाठी और अन्विता सिंह ने भी यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की। यह संकाय में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।संकाय ने इस सफलता को छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि GATE जैसी कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है। छात्रों के सम्मान में एक समारोह किया जायेगा कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्रों ने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। इससे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और मजबूत होगी। GATE में मिली सफलता से छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, प्रतिष्ठित शोध संस्थानों में प्रवेश पाने और विभिन्न सरकारी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही इन सफल छात्रों के सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगा। यह उपलब्धि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की मजबूत पकड़ और उत्तर प्रदेश में उसकी अग्रणी भूमिका को और स्पष्ट करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईसा मसीह बनाम चंगेज खान' वाले बयान पर बवाल, अब इजरायली PM ने दी सफाई
    Next Article
    डंपर से किसी की मौत पर होगी एफआईआर:कमिश्नर ने दिया सख्त निर्देश; कहा निर्धारित करें रूट चार्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment