Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास शव दफनाने का VIDEO:एसपी ने दिए जांच के आदेश, बोले- पढ़ाई में यूज होने वाली बॉडी है

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज के पास दिनदहाड़े शव दफनाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेडिकल कर्मी शवों को दफनाते हुए दिख रहे हैं। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बगल स्थित एक खाली मैदान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ मेडिकल स्टाफ शवों को मिट्टी में दबा रहे हैं, जबकि एक अन्य कर्मी इसका वीडियो बना रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि ये शव एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किए गए थे। एसपी के अनुसार, बच्चों को डिसेक्शनल सर्जरी सिखाने के बाद इन शवों का नियमानुसार निस्तारण किया गया था। कॉलेज प्रशासन से भी बात करेंगे। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, यह पता लगाया जाएगा कि इसमें कोई अनियमितता है या नहीं। इस पूरे प्रकरण पर मऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध प्रतीत होता है। इस संबंध में अधिक जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ही दे पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाफिज ताहिर ने मुस्लिम समुदाय से की अपील:ईद को भाईचारे से मनाएं, रोजे हमें सब्र सिखाते हैं, जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं
    Next Article
    यूपी टीईटी परीक्षा का रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से:26 अप्रैल लास्ट डेट, लखनऊ समेत प्रदेशभर में 2-3 और 4 जुलाई को होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment