Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gujarat और Rajasthan में दो बड़े सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान

    1 hour from now

    1

    0

    गुजरात और राजस्थान में हुए दो भीषण सड़क हादसों में कुल 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इन हादसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने दोनों हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और हर घायल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।गुजरात के कच्छ में ट्रक और कार की टक्कर, 7 लोगों की मौतगुजरात के कच्छ जिले में शनिवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, परिवार कच्छ का रण घूमने के बाद भुज लौट रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें फंसे शवों को बाहर निकालने में कई घंटे लग गए। मृतकों में तीन महीने की बच्ची भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे।इसे भी पढ़ें: Delhi में 7 दिनों से खराब हवा, अगले 6 दिन बढ़ सकती है परेशानी; बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने की सलाहहादसे में जान गंवाने वालों की पहचानपुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30), उनकी तीन महीने की बेटी शिविका, राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात साल की बेटी रक्षिता, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार साल की बेटी वामिका के रूप में हुई है।कोटा-उदयपुर हाईवे पर ट्रक से टकराया क्रूजर, 9 लोगों की मौतराजस्थान के कोटा में रविवार तड़के एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूपुरा के पास तेज रफ्तार क्रूजर वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, क्रूजर में बच्चों समेत एक ही परिवार के 16 सदस्य सवार थे। सभी महाराष्ट्र के धुले जिले के रहने वाले थे और खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे की पूरी वजह की जांच की जा रही है।ट्रक में खराबी की जांच कर रहा था चालकट्रक चालक हारून ने बताया कि ट्रक में खराबी आने के बाद उसने उसे सड़क किनारे खड़ा किया था। वह ट्रक से कुछ दूरी पर खड़ा होकर उसकी जांच कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक करीब 20 फुट दूर जाकर गिरा। उसने बताया कि करीब 10 मिनट बाद होश आने पर उसने खुद पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। हादसे में उसके घुटनों और सिर पर चोट आई है।घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य की निगरानी की।इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्तीपीएम मोदी ने दोनों हादसों पर जताया दुख, मुआवजे का ऐलानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर गुजरात के कच्छ में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हादसे में लोगों की जान जाने से वह दुखी हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।राजस्थान के कोटा में हुए हादसे पर भी प्रधानमंत्री ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने दोनों हादसों में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पीएम केयर फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में MDMA तस्करी गिरोह होगा ध्वस्त, गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने दी चेतावनी
    Next Article
    गुजरात और राजस्थान में सड़क हादसों पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment